Search

 
 
 

गिरिडीह : सांख पंचायत में भाकपा माले की लोकल कमिटी का गठन

 
Ganwa (Giridih). : सांख पंचायत में भाकपा माले की 20 सदस्यों की लोकल कमिटी का गठन पंसस अकलेश यादव क़े आवास पर संपन्न बैठक में किया गया. इसमें लोगों ने सर्वसम्मति से अकलेश यादव को सचिव क़े पद पर नियुक्त किया. कार्यक्रम में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, जबकि संचालन पंसस अकलेश यादव ने किया. मौके  पर पर्यवेक्षक के तौर पर प्रखंड कमिटी सदस्य प्रदीप कुमार उपस्थित थे. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से भाजपा ने गंगा- जमुनी तहजीब को मिटाने का काम किया है. महंगाई चरम सीमा पर है. गैस सिलेंडर से लेकर आटा, दाल, चावल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा को कोडरमा में हराने के लिए महागठबंधन क़े पास एक मात्र विकल्प (भाकपा माले) है. भाकपा माले लगातार 2004, 2009, 2014 में भाजपा को कड़ी चुनौती देती रही है. माले मजबूती के साथ कोड़रमा चुनाव लड़ेगी. यह सीट किसी भी कीमत पर माले नहीं छोड़ेगी. मौक़े पर जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, बीरेंद्र यादव, दुखन साहा, सुकर यादव, प्रवेज़ आलम, राजेंद्र मिस्त्री, रामस्वरूप मिस्त्री, अशोक यादव, दीपक सिन्हा, मनीष कुमार, श्रवण कुमार, नितीश कुमार, अरुण कुमार, पंकज कुमार, कालेश्वर यादव, बनवारी महतो, इन्दरदेव यादव, विजय यादव, सरयू यादव, रंजीत यादव उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=679259&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगाबाद : शादी समारोह से लापता हुए सागर की कुएं में मिली लाश, दो दिन से था लापता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही