Search

 
 
 

गिरिडीह : नीमाडीह में माले की लोकल कमेटी का गठन

 
पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड अंतर्गत बिश्नीटीकर गांव में 24 जून शनिवार को भाकपा माले की बैठक में लोकल कमिटी का गठन किया गया. बैठक में मुख्यरूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. मौके पर सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार यादव का चयन सचिव के पद पर किया गया. पूर्व विधायक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विदेशों से कालाधन वापस लाने, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार कम करने व किसानों की आय दोगुनी करने, महिलाओं की सुरक्षा आदि से जुड़े वादा करके केंद्र की सत्ता में आई, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. देश में रुपया रसातल में चला गया, महंगाई चरम पर है. कुल मिलाकर 9 साल बेमिसाल का दंभ भरने वाली मोदी सरकार ने देश को बदहाल और जनता को बेहाल करके रख दिया है. उन्होंने कहा कि कोडरमा लोकसभा सीट पर महागठबंधन की ओर से भाकपा माले को टिकट दिया जाता है तो भाजपा को परास्त करने में हमारी पार्टी सफल रहेगी. मौके पर संजय यादव, छोटन राम, राजेन्द्र राम, रंजीत यादव, मोती तुरी, पिंटू कुमार, ब्रजेश यादव, नकुल यादव, शांति देवी, आरती देवी, अभिलेश यादव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678367&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : एबीवीपी ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन में की तालाबंदी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही