Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पेझवारा गांव में भाकपा माले की नई शाखा का गठन

ग्रामीणों से विकास के नाम पर पक्षपात और लूट के विरोध का आह्वान
Giridih : गांडेय प्रखंड के पेझवारा गांव में भाकपा माले की बैठक 16 जुलाई को हुई. बैठक में कई ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद विकास के नाम पर मची लूट को रोकने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए नई शाखा का गठन किया गया. बैठक में पार्टी नेताओं समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की. ग्रामीणों ने कहा कि विकास के नाम पर हम लोगों के साथ धोखेबाजी हुई है. यहां आज भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है. गांव के राशन कार्डधारी दूसरे पंचायत से राशन लाने को विवश हैं. राशन वितरण में भी गड़बड़ी होती है. विरोध करने पर कुछ कार्डधारियों का कार्ड 30 किमी. दूर भेज दिया गया. सड़क निर्माण में लूटखसोट हो रही है. ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर पार्टी नेता राजेश यादव ने कहा कि विकास के मामले में यह गाव उपेक्षित है. कई परिवारों के पास आज भी राशन कार्ड नहीं है. भूमिहीनों को जमीन का पट्टा आज तक नहीं मिला. उन्होंने ग्रामीणों से संगठित होकर अपने हक की लड़ाई शुरू करने की अपील की. मौके पर पूरन रविदास, इम्तियाज अंसारी, तुलसी रविदास, मो. शहजादा, राजू रविदास, चंचला देवी, अंजू देवी, रूपलाल रविदास, पियारी रविदास समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=670901&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 22 को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही