Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पूर्व आईपीएल खिलाड़ी कामरान खान पहुंचे गिरिडीह, खिलाड़ियों को दिए टिप्स

Giridih : पूर्व आईपीएल खिलाड़ी कामरान खान जिला क्रिकेट संघ के निमंत्रण पर 3 जून की शाम गिरिडीह पहुंचे. शाम में ही उन्होंने गिरिडीह स्टेडियम में जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को खेल के टिप्स दिए. कहा कि क्रिकेट में अनुशासन और परिश्रम की सख्त जरूरत है. इसके बदौलत ही बेहतर खिलाड़ी बना जा सकता है. इसके बाद उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात की. उपायुक्त से कामरान खान और संघ के पदाधिकारियों ने जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मांगा. उपायुक्त ने सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सेक्रेटरी रमेश यादव, सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, राजेश सिन्हा, अविनाश यादव, शम्स आलम, मीनू सिंह और मेराज खान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657456&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : छठ घाट, खेल मैदान सहित कई जरूरी योजनाएं उतरेगी धरातल पर: सुदिव्य कुमार सोनू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही