Search

 
 
 

गिरिडीह : माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव 24 को धनवार से करेंगे नामांकन

 
Tisri (Giridih) : भाकपा माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव धनवार विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है. राजकुमार यादव सोमवार को तिसरी प्रखंड के दौरे पर थे. उन्होंने कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से मुलाक़ात की. वहीं, प्रखंड मुख्यालय के समीप बूटबरिया गांव में फाइनेंस कंपनियों की लोन के नाम पर ठगी की शिकार हुई महिलाओं की सभा को भी संबोधित किया. सभा में ठगी की शिकार चगला, सलगाडीह, बलियारी, गढ़ीटांड आदि गांवों की बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं. महिलाओं ने पूर्व विधायक को मामले की जानकारी देते हुए फाइनेंस कंपनियों द्वारा बिचौलियों के माध्यम से पहले ठगी करने फिर लगातार तंग किए जाने की बात बताई. पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन से बिचौलियों पर कार्रवाई करने की मांग की. इस बीच बाबूटोल गांव के लोगों ने पूर्व विधायक राजकुमार यादव के समर्थन की घोषणा की है. मौके पर बाबुटोल गांव के भीम राय, नुनु राय, अर्जुन राय, गोपाल राय, गुड़िया देवी, मीना देवी, प्रमीला देवी, कुन्ती देवी, जयनारायण यादव, छोटू यादव, मुन्ना गुप्ता, विनोद यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : लुईस">https://lagatar.in/many-including-laxman-tudu-joined-jmm/">लुईस

मरांडी व लक्ष्मण टुडू समेत कई ने थामा झामुमो का दामन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही