जिला क्षत्रिय कल्याण समाज ने किया स्वागत
Giridih : राजस्थान की पूर्व सीएम सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया इन दिनों भाजपा के महाजनसंर्क अभियान में शामिल होने झारखंड के दौरे पर हैं. 15 जून को वे गिरिडीह शहर स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्हें जिला क्षत्रिय कल्याण समाज के सदस्यों ने अंग वस्त्र,पुष्प गुच्छ और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया. बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस उम्र में वे अंग्रेजों से लड़े वह अकल्पनीय है. स्वागत करने के लिए उन्होंने जिला क्षत्रिय कल्याण समाज के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर अपूर्व सिंह,राजेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, प्रकाश सेठ, विनय शर्मा, सदानंद राम, दारा हाजरा, संजीत सिंह पप्पू, गौतम सिंह, महेश्वर सिंह, राजू सिंह, केदार सिंह, राकेश सिंह, विनय सिंह समेत समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे . यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668308&action=edit">यहभी पढ़ें : गिरिडीह : सुल्तानगंज गंगा स्नान हादसे के पीड़ित परिवार से मिल विधायक ने दी सांत्वना [wpse_comments_template]
Leave a Comment