Search

 
 
 

गिरिडीह : धरना में कम भीड़ जुटने पर उखड़े युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

 
Giridih: गिरिडीह: (Giridih) – ईडी की कार्रवाई के खिलाफ 22 जुलाई को आयोजित कांग्रेस की धरना कार्यक्रम में कम भीड़ जुटने पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह जिला समन्वयक कुमार गौरव ने कई कांग्रेसी नेताओं को खरी खोटी सुनाई. पार्टी सूत्रों के अनुसार धरना प्रदर्शन के दौरान कम भीड़ देख कुमार गौरव ने सर्किट हाउस में उसी शाम बंद कमरे में बैठक की. बैठक में उन्होंने वैसे नेताओं को फटकार लगाई जो कांग्रेस के किसी प्रकोष्ठ या मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं और धरना प्रदर्शन में अकेले ही शरीक होते हैं. उन्होंने इन नेताओं को भीड़ जुटाने का पाठ पढ़ाते हुए धनबाद और बोकारो का उदाहरण दिया. कहा कि गिरिडीह में जितनी भीड़ जुटी उतनी धनबाद और बोकारो जिले में प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन में इकट्ठी होती है. अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को दी नसीहत कुमार गौरव ने अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष को साफ लहजे में कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में अकेले शरीक होने की परंपरा खत्म करें. कार्यक्रमों में अकेले पहुंचकर आगे की सीट पर बैठ जाना बड़प्पन न समझे. साथ में चार लोग नहीं हैं तो पार्टी पदाधिकारी बनने का क्या लाभ? यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367261&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, मौके से फरार हुआ वाहन चालक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही