Search

 
 
 

गिरिडीह : साईं मंदिर का स्थापना दिवस समारोह शुरू

 
Giridih :  शहर के बरगंडा स्थित पुराना साईं मंदिर का दो दिवसीय 27 वां स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत 24 फरवरी से हुई. समारोह का आयोजन श्री साईं सेवा समिति ने किया है. समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि सुबह के समय साईं बाबा की प्रतिमा को स्नान कराकर वस्त्र धारण कराया गया. इसके बाद साईं अमृतवाणी, साईं मंत्रोच्चारण और स्त्रोत का पाठ किया गया. दोपहर में हवन का आयोजन किया गया. संध्या काल आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. 25 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा. भंडारे के साथ ही समारोह का समापन हो जाएगा. समारोह शुरू होने से पूर्व 23 फरवरी को भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. समारोह को सफल बनाने में मंदिर के संस्थापक संजय राजगढ़िया, श्री साईं सेवा समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, मंदिर के पुजारी अजय पाठक, चंद्रमोलेश्वर प्रसाद, संदीप सिन्हा, नरेंद्र कुमार गुप्ता समेत श्रद्धालु जुटे हुए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=563441&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : योजनाओं को पूरा करने में तेजी लाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही