Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पीएन इंटर व डिग्री कॉलेज का मनाया गया स्थापना दिवस

Advertisement
Advertisement

समारोह में मंत्री बेबी देवी ने मन से पढ़ाई करने की सीख

Dumri(Giridih) : पारसनाथ इन्टर व डिग्री कॉलेज इसरी बाजार का 39 वां स्थापना दिवस 16 सितंबर को समारोह पूर्वक मनाया गया. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम का संचालन प्रो गौतम सिंह ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में सूबे की मंत्री बेबी देवी व विशिष्ट अतिथि कॉलेज के सचिव डा मृगेंद्र नारायण सिंह व संस्थापक शंकर प्रसाद सिंह उपस्थित थे. सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर किया गया. वहीं मंत्री को कॉलेज प्रबंधन की ओर से अभिनन्दन पत्र दिया गया.

सम्मानित किए गए होनहार विद्यार्थी

इस दौरान 2021-23 सत्र के इंटर परीक्षा में कॉलेज टॉपर रहने वाले विज्ञान संकाय के विक्की कुमार शर्मा, वाणिज्य की कुमारी विजेता साहू व कला संकाय के सार्थक प्रयास को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं मंत्री ने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि पढ़ाई से ही हम समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करके एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप लोगों को नौकरी लेने के लिए मेहनत से पढ़ाई करनी होगी. सरकार आपसब के साथ है. इस दौरान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. मनोज कुमार मिश्रा इन्टर कॉलेज के प्राचार्य प्रो अलाउद्दीन अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, धनन्जय प्रसाद, कैलाश चौधरी, पंकज महतो, डेगनारायण महतो, अजीत माथुर, प्राध्यापक यशवंत सिन्हा, गुलाब चंद यादव, टीआर डॉ शशिभूषण, एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट पिन्टू पांडेय, प्रो दिव्या रानी सहित दोनों कॉलेज के प्राध्यापक आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-20-will-be-given-albendazole-tablets-in-school-and-anganwadi/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : 20 को स्कूल व आंगनबाड़ी में खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही