Search

 
 
 

गिरिडीह : बजरंबली मंदिर निर्माण की रखी गई आधारशिला

 
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का किया गया आयोजन
Jamu( Giridih) : जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेम्बा मोड़ में बजरंगबली मंदिर निर्माण की आधारशिला 19 अगस्त को रखी गई. पंडित विनोद उपाध्याय, स्थानीय पुरोहित अर्जुन पांडेय, प्रदीप पांडेय व देवव्रत द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोचार व वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन करवाया. वैदिक मंत्रोच्चार से रेम्बा मोड तथा आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. धूमधाम और गाजे बाजे के साथ मंदिर निर्माण का आधारशिला रखे जाने से लोगों में खासा उत्साह रहा. मौके पर आचार्य पंडित विनोद उपाध्याय ने लोगों के बीच हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण किया. मौके पर सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर धनवार प्रमुख गौतम कुमार सिंह, जमुआ सांसद प्रतिनिधि भोलानाथ द्विवेदी, शिव फीलिंग स्टेशन के मालिक दिनेश गुप्ता, अंकित कुमार, जमीन व्यवसायी अशोक राम, उमानाथ गुप्ता, मंटू द्विवेदी, नितेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, भाजपा नेता रामानंद सिंह, कैलाश प्रसाद साहू, महेंद्र सिंह, जमाल अंसारी, पवन साहू, रविंद्र नाथ गुप्ता, राजेश गुप्ता, जयलाल यादव, भुटू सिंह, गोविंद सिंह, सदानंद सिंह, मुन्ना द्विवेदी सहित आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में भंडारा का आयोजन किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734297&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : रांची से आई टीम सदर अस्पताल की अव्यवस्था देख भड़की [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही