Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : महिलाओं को आभूषण का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाएगा फाउंडेशन

Advertisement
Advertisement

पिरटांड़ के गांव में जागो फाउंडेशन का 15 दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू

Pirtand (Giridih) : जागो फाउंडेशन गिरिडीह की ओर से पीरटांड़ प्रखंड के सिंहपुर गांव में ग्रामीणों के लिए आधुनिक आभूषण निर्माण का प्रशिक्षण शिविर 26 जुलाई को शुरू हुआ. आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम (LEDP) के तहत नाबार्ड के सहयोग से आयोजित इस 15  दिवसीय शिविर के उद्घाटन समारोह में संस्था के सचिव बैद्यनाथ ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आभूषण बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा. उन्होंने समारोह में उपस्थित महिलाओं से कहा कि आपके बनाए आभूषणों की बिक्री के लिए मधुबन बाजार में नाबार्ड के सहयोग ग्राम दुकान का संचालन किया जा रहा है. प्रशिक्षक सावित्री ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया. संस्था की चिंता कुमारी, महिला समूह की जमीनी देवी, क्रांति देवी गुड़िया देवी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए. मंच संचालन संस्था के राजू महतो ने किया. शिविर में बेबी कुमारी, भगवती कुमारी, डोली कुमारी, संजोति कुमारी, पुजा कुमारी, मेघनी देवी, भारती देवी, सुलेखा देवी आदि उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-gm-of-ccl-kathara-accused-of-changing-dops-order/">बेरमो

: सीसीएल कथारा के जीएम पर डीओपी का आदेश बदलने का आरोप  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही