Search

गिरिडीह : वर्षों से फरार चार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Giridih : गिरिडीह जिला पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वर्षों से फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. यह जानकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी है. पुलिस ने गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव निवासी राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया. वह पिछले 16 वर्षों से फरार था. वहीं, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ निवासी सरयू मंडल के वारंटी पुत्र छोटेलाल मंडल को पुलिस ने दबोच लिया. दो अन्य गिरफ्तारियां बेंगाबाद थाना क्षेत्र से हुई हैं. पुलिस ने कजरो गांव से शमसुद्दीन मियां और बकरीद मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों अभियुक्त वर्षों से फरार थे. ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए गिरिडीह पुलिस फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रहा है. ये गिरफ्तारियां उसकी के तहत हुई हैं. एसपी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//