Search

 
 
 

गिरिडीह : प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बेचने पर चार गिरफ्तार

 
Giridih : गिरिडीह जिले में प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामले को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गंभीरता से लेते हुए पिछले 30 घंटे में कई स्थानों पर शराब दुकानों में छापेमारी करायी. मालूम हो कि 09 जून को जब सदर एसडीएम विशालदीप खलको के नेत्तृत्व में नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने पुलिस जवानों को कई दुकानों में ग्राहक बनाकर भेजा. कई दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बेंचते पाए गए. लिहाजा देर रात ही एसडीएम ने छापेमारी कर देवघर के सारठ निवासी पवन राय, शहर के गद्दी मुहल्ला निवासी सूर्यदेव प्रसाद, बिहार के औरंगाबाद निवासी कमल किशोर गुप्ता और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद निवासी राजेन्द्र प्रसाद को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेंचते गिरफ्तार किया. ये सभी आउट सोर्सिंग कंपनी के स्टॉफ हैं. हालांकि 08 जून की देर रात हुए छापेमारी के बाद भी दूसरे दिन 09 जून को पचंबा के रानीखावा समेत कई शराब दुकानों में प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बिकने की बात सामने आई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662883&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : बंद पत्थर खदान में नहाने गई आठ वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही