Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सुपारी देकर हत्या कराने के मामले में चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Dumri (Giridih) : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के तेलखारा के कड़ढ़जोबरा पुल के पास करीब एक सप्ताह पहले 26 दिसंबर 2023 को एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. डुमरी थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. यह जानकारी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने शुक्रवार को डुमरी थाना में प्रेस कांफ्रेंस में दी.  बताया कि मृतक की पहचान भरखर के घुठियागढ़हा निवासी जोधन महतो के रूप में की गई. उन्होंने बताया कि सपी के निर्देश पर डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई. टीम की जांच में पता चला कि घुठियागढ़हा निवासी जितेन्द्र महतो ने पुरानी दुश्मनी व जादू टोना से परेशान होकर अंबाडीह निवासी अपने साढ़ू होरिल महतो व उसके दोस्त के साथ मिलकर जोधन महतो की हत्या करवा दी. इसके लिए अंबाडीह के मेघलाल महतो को 60 हजार रुपए की सुपारी दी गई थी. इसके बात पुलिस ने छापेमारी कर हत्याकांड चारों अरोपियों को गिरफ्एतार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी, बाइक व पांच मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्बतार आरोपियों में अंबाडीह निवासी मेघलाल महतो, होरिल महतो, घुठियागढ़हा का जितेन्द्र महतो और मंगलू अहार का तालेश्वर महतो उर्फ भगनू महतो शामिल हैं. चारों को गिरिडीह जेल भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-news-from-the-court-including-five-years-imprisonment-for-the-accused-of-kidnapping-of-a-minor/">धनबाद

: नाबालिग के अपहरण के आरोपी को पांच वर्ष की कैद समेत कोर्ट की दो खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही