Search

गिरिडीह : चोरी की 18  बाइक समेत चार गिरफ्तार, अंतर्जिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा

Giridih : पुलिस ने चोरी की 18 बाइक बरामद करने समेत चार चोरों को गिरफ्तार कर अंतर्जिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है. संगठित गिरोह बाइक चोरी कर उसके पार्ट्स खोलकर बाजार में बेच देता था. यह जानकारी 24 फरवरी को सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने पत्रकारों को दी. कहा कि गिरफ्तार चोरों का नाम देवघर के मार्गोमुंडा निवासी इम्तियाज अंसारी, ताराटांड़ निवासी मुन्ना प्रसाद वर्मा, जामताड़ा जिले के नारायणपुर निवासी इबरार अंसारी उर्फ बुधन मियां और बेंगाबाद प्रखंड के चक्रदाहा गांव निवासी दिनेश सिंह है. दिनेश सिंह चोरी की बाइक का पार्ट्स गिरोह से खरीदता था. चोरों के पास से अलग-अलग कंपनियों की चोरी की 18 बाइक, अलग-अलग साइज के बाइक पार्टस खोलने की रिंच, चार मोटरपंप समेत अन्य सामान बरामद किया गया. दो चोर जिला अलग-अलग जगहों से बाइक चुराता था. इम्तियाज और इबरार चोरी की बाइक और उसके पार्टस दिनेश सिंह के हाथों बेच देता था. चोरों को गिरफ्तार करने में अहिल्यापुर और बेंगाबाद थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही, गिरोह में शामिल अन्य बाइक चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=564171&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : पारसनाथ पहाड़ पर आदिवासियों ने मनाया बाहा पर्व   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp