Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गांडेय विधानसभा क्षेत्र में चार पुलों का होगा निर्माण

Bengabad (Giridih) : गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर सौगात मिली है. स्थानीय विधायक डॉ. सरफराज अहमद के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चार पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिली है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ने निर्माण कार्य के लिए संविदा निकाली है. पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र वासियों खुशी देखी जा रही है. चार पुलों में से तीन पुलों का निर्माण गांडेय प्रखंड में होना है, जबकि एक पुल का निर्माण बेंगाबाद प्रखंड में होगा. चारों पुल के निर्माण की मांग क्षेत्र के लोग वर्षों से करते आ रहे थे. विधायक ने मांग को गंभीरता से लिया और पुल निर्माण को स्वीकृति दिलाई. इन चार पुलों में से पहले पुल का निर्माण गांडेय प्रखंड के बांकीकला पंचायत अंतर्गत बाधाडीह नदी पर 77. 44 मीटर लंबे पुल का निर्माण करीब 3 करोड़ 79 लाख 44 हजार की लागत से किया जाएगा. इसके निर्माण होने पर लोगों को जामताड़ा-गोविंदपुर आने जाने में सहूलियत होगी. दूसरे पुल का निर्माण गांडेय के जामजोरी मार्ग पर 26.22 मीटर लंबे पुल का निर्माण 2 करोड़ 10 लाख 71 हजार की लागत से किया जाएगा. गांडेय में ही मोहनपुर स्थित जोरिया नाला पर 44. 72 मीटर लंबे पुल का निर्माण 2 करोड़ 71 लाख 18 हजार की लागत से किया जाएगा. गांडेय के अलावा बेंगाबाद प्रखंड के डाक बंगला चौक से गेनरो जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर बड़की कुम्हारिया नदी पर करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से 96.80 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा. क्षेत्र के लोगों ने विधायक के प्रयास की सराहना की है. पुल निर्माण को स्वीकृति मिलने पर विधायक का कहना है कि कोरोना काल के बाद राज्य में विकास कार्यों को गति मिली है. सीमित संसाधन के बल पर ही विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की कोशिश जारी है. क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित की जा रही है. मुख्यमंत्री से बातचीत कर और भी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा. क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=597105&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पेड़ से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही