Search

 
 
 

गिरिडीह : आग लगने से चार गुमटी जलकर राख

 
Giridih : देवरी प्रखंड कार्यालय के समीप 12 अक्टूबर की रात करीब दो बजे एक साथ चार गुमटियों में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया. गुमटी संचालक का नाम गरहाटांड़ गांव पिंटू हाजरा, देवरी निवासी प्रमोद ठाकुर व प्रयाग राम और घोसे गांव निवासी इंद्रजीत कुमार उर्फ बबलू है. प्रमोद ठाकुर गुमटी में सैलून चलाता था. अन्य तीन गुमटी में पान और अन्य सामानों की बिक्री होती थी. पिंटू हाजरा ने चारों गुमटी में करीब दो लाख रुपए मूल्य से ज्यादा के सामान जलने का दावा किया है. आग लगने की जानकारी रात में ही आसपास के लोगों ने मोबाइल से संचालकों को दी. जब तक वे लोग घर से पहुंचे तब तक चारों गुमटी जलकर राख हो चुका था. गुमटी संचालकों ने असमाजिक तत्वों पर आग लगने का आरोप लगाया है. देवरी थाना पुलिस से मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=443221&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सभी मोर्चे पर विफल है हेमंत सरकार : भाजपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही