Search

 
 
 

गिरिडीह : बैंक अधिकारी बन साइबर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

 
Giridih :  बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले चार अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा है. यह जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार व साइबर डीएसपी आबिद खान ने रविवार को प्रेसवार्ता में दी. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह-टुंडी मार्ग पर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़की टांड़ में उसरी नदी के पास चार अपराधी साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं. इसके बाद साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई. पुलिस ने साइबर ठगी की साजिश में शामिल विकास मंडल, संदीप राय, सुधीर पंडित व अजय राय को दबोच लिया. उनके पास से 7 मोबाइल, 9 सिम कार्ड व एक बाइक बरामद की गई है. पकड़े गए चारों युवकों के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या 45/ 2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसपी ने बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधी बैंक  अधिकारी बनकर आम लोगों को व्हाट्सएप पर केवाईसी अपडेट करने से संबंधित मैसेज भेज कर उनके बैंक खाते की निजी जानकारी हासिल कर ठगी करते थे. साथ ही गर्भवती महिलाओं के मोबाइल पर कॉल कर मातृत्व लाभ दिलाने का लालच देकर रुपए उड़ा लेते थे. यह भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-santhal-pargana-foundation-day-will-be-celebrated-with-great-pomp-on-22nd-in-raneshwar/">दुमका

: रानेश्वर में 22 को धूमधाम से मनेगा संथाल परगना स्थापना दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही