Search

गिरिडीह : बेंगाबाद से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

महिलाओं को मातृत्व लाभ दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर आरोपी महिलाओं को मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से रुपए उड़ा लेते थे. यह जानकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल से सूचना मिली कि बेंगाबाद में कुछ साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर रहे हैं. इसके बाद साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित कर गुरुवार की शाम बेंगाबाद में छापेमारी कर ठगी की योजना बना रहे चारों अपराधियों को दबोच लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में सरफराज अंसारी, कर्माटांड़ का कमरुद्दीन अंसारी व ताराटांड़ के रंजीत कुमार मंडल व परमेश्वर मंडल शामिल हैं.

मारुति स्विफ्ट कार, 6 मोबाइल, एटीएम-पैन कार्ड बरामद

एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से मारुति स्विफ्ट कार, 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, एक बैंक पासबुक, दो एटीएम, एक पैन कार्ड व एक आधार कार्ड बरामद किया गया है. मारुति स्विफ्ट परमेश्वर के साला उपेंद्र मंडल की बताई जा रही है. गिरफ्तार रमेश्वर मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ गिरिडीह के ताराटांड़ थाने में कई मामले दर्ज हैं. दिल्ली के स्पेशल सेल थाना में भी उसके खिलाफ कांड संख्या 221/2022 व कांड संख्या 254 /2022 दर्ज है. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/preparation-to-bring-hemant-soren-from-hotwar-jail-to-his-residence-on-kanke-road-in-the-form-of-a-procession/">हेमंत

सोरेन को जुलूस की शक्ल में होटवार जेल से कांके रोड स्थित आवास लाने की तैयारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//