Search

गिरिडीह : गपई गांव से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Giridih : गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने गपई गांव में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को मोबाइल व सिम समेत गिरफ्तार किया. इनके पास से अलग-अलग कंपनियों की चार मोबाइल और आठ सिम भी बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी करीब 24 लाख रुपए की ऑनलाइन निकासी कर चुका है. गिरफ्तार अपराधियों में भुवनेश्वर मंडल, प्रदीप कुमार और विजय मंडल गपई गांव का ही रहने वाला है. चौथा अपराधी पवन मंडल द्वारपहरी के बिरनी निवासी है. चारों के खिलाफ 25 अप्रैल को साइबर थाना में कांड संख्या 12/23 के तहत मामला दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619472&action=edit">यह

भी पढ़ें : सरिया: व्यवसायी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए रूपए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp