Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Giridih: प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार किये गये हैं. एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने रविवार को मुफस्सिल और अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मुकेश कुमार मंडल, विष्णु कोल, विकास मंडल और विरेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया. इनके पास से पुलिस ने 19 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, एक एटीएम और एक बाइक बरामद किया है. गिरफ्तार हुए इन साइबर अपराधियों द्वारा पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी करते थे. पिछले छह महीने के दौरान गिरिडीह पुलिस ने 230 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 14.56 लाख रूपया, सिम 727 समेत कई अन्य सामान बरामद भी किया गया है. इसे भी पढ़ें - नशीले">https://lagatar.in/finger-prints-will-be-taken-of-1462-accused-arrested-for-buying-and-selling-narcotics/">नशीले

पदार्थों की खरीद बिक्री के आरोप में गिरफ्तार 1462 अभियुक्तों का लिया जाएगा फिंगर प्रिंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही