Giridih : चार दिवसीय चैती छठ की शुरुआत 25 मार्च को नहाय खाय के साथ हो गई. व्रती महिलाओं ने सुबह के समय स्नान कर खुद कद्दू भात बनाकर ग्रहण किया. 26 मार्च को खरना है. सायंकाल व्रती गूड़ से तैयार खीर प्रसाद पूजा कर ग्रहण करेंगी. 27 मार्च को सायंकाल डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. 28 मार्च की तड़के सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा. छठ साल में दो बार चैत्र व कार्तिक माह में मनाया जाता है. छठ में नियम निष्ठा का पालन किया जाता है. व्रती पवित्रता का पालन करती हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=589088&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने किया मांझी थान का शिलान्यास [wpse_comments_template]
गिरिडीह : नहाय खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ शुरू

Leave a Comment