Search

 
 
 

गिरिडीह : दूधपनिया में चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट संपन्न्

 

टॉस के माध्यम से चुना गया विजेता व उपविजेता

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के दूधपनिया गांव में झारखंड एकता स्पोर्टिंग क्लब दूधपनिया की ओर से आयोजित चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का 23 अगस्त को समापन हो गया. इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था. इसमें नॉकआउट के जरिए एफएफ़सी चकाई और एसएसजी बरजो की टीम फाइनल में पहुंची. दोनों टीमों के बीच 40 मिनट का खेल हुआ, लेकिन कांटे के मुकाबले में किसी भी टीम ने कोई गोल नहीं किया. इसके बाद पेनाइल्टी शूटआउट करवाया गया. इसमें भी दोनों टीमें बराबर रहीं. इस दौरान खराब मौसम को देखते हुए अंततः टॉस के माध्यम से ही इस टूर्नामेंट के विजेता का चयन किया गया. टॉस जीतकर एफएफ़सी चकाई की टीम विजेता, जबकि एसएसजी बरजो की टीम उपविजेता बनी. इसके अलावा केजी बरोद्रास की टीम ने तीसरा व कोदईबांक की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया.

विजेता टीम को 35 हजार, उपविजेता को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार

इन चारों टीमों को मौके पर उपस्थित बाबूलाल मरांडी के अनुज सह भाजपा नेता नुनुलाल मरांडी, बीडीओ संतोष प्रजापति, उपप्रमुख बैजू मरांडी, तिसरी थानाप्रभारी प्रदीप कुमार, लोकाय थानाप्रभारी नागेंद्र कुमार, मनसाडीह ओपी प्रभारी अभिषेक रंजन, भाजपा नेता सोनू हेमब्रम, खिजुरी मुखिया निर्मला बेसरा, तिसरी मुखिया किशोरी साव आदि अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया. विजेता टीम को 35,000, उपविजेता को 25,000, तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 20,000 और चतुर्थ स्थान पर आने वाली टीम को 15,000 रुपए की नगद राशि के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की गई. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नुनुलाल मरांडी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विगत 11 वर्षों से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. उम्मीद है टूर्नामेंट कमेटी के अथक प्रयासों से यह निरंतर जारी रहेगा. बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि इस क्षेत्र में इतने भव्य टूर्नामेंट का आयोजन बड़ी बात है. सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया. इस मौके पर अनासियस हेमब्रम, सत्यनारायण यादव, मदन यादव, विकास सिंह, पंकज सिंह, अनिल यादव, दिनेश बास्के, एंथोनी हेमब्रोम, राजकुमार यादव, रोबिन बासके, रोहित मुर्मू, रमेश बासके मनोज यादव, मुन्ना मुर्मू, सिमोन मुर्मू मोती लाल मुर्मू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736486&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : डीसी ने बैठक से नदारद तीन पदाधिकारियों से पूछा शो-कॉज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही