Search

 
 
 

गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

 

दो सगी बहनों सहित पांच बच्चियां कर्मा पर्व के लिए बालू लाने गई थीं तालाब

Giridih : गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा थाना क्षेत्र के सोना महतो तालाब में डुबने से हंडाडीह गांव की चार बच्चियों की मौत हो गई. यह हादसा 19 सितंबर की सुबह उस वक्त हुई जब पांच बच्चियां कर्मा पर्व के लिए बालू लाने सोना महतो तालाब गई हुई थी. इस दर्दनाक हादसे में ओमप्रकाश राणा की 17 साल की बेटी संध्या कुमारी व 15 साल की दिव्या कुमारी, 15 साल की ममता व 12 साल की सृष्टि  की मौत हो गई है, जबकि पूजा कुमारी नामक एक बच्ची जान बचाने में सफल रही.

नहाने के दौरान हुआ हादसा

[caption id="attachment_761983" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-Death-0.-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बच्चियों की तालाश में जुटे गोताखोर[/caption] जानकारी के अनुसार पचंबा के पेडियाटांड़ व हंडाडीह गांव के बीच स्थित सोना महतो तालाब का सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा था. दोनों सगी बहनें सहित पांच लड़कियां कर्मा पूजा के लिए बालू लाने यहां पहुंची थी. तालाब पानी से लबालब भरा हुआ था. तालाब में नहाने के क्रम में पांचों बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगी. इन डूबती बच्चियों ने मदद की गुहार भी लगाई लेकिन जब तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे चार बच्चियां गहरे पानी में डूब चुकी थी. हांलाकि एक बच्ची को बचा लिया गया. इधर, मौके पर जुटे ग्रामीण पांचों बच्चियों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार दो मृत बच्ची दिव्या व संध्या धनवार के लाल बाजार के रहने वाले ओमप्रकाश राणा की बेटी थी और अपने मामा बजरंगी शर्मा के घर कर्मा पूजा के लिए हंडाडीह आई हुई थी. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी संजय राणा, पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई नेता भी सदर अस्पताल पहुंचे.

विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 4 - 4 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा

[caption id="attachment_762062" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Sonu-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> परिजनों व ग्रामीणों को समझाते विधायक[/caption] इस घटना की सूचना के बाद सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू हंडाडीह पहुंचे और वहां के मुखिया महताब मिर्जा उर्फ डब्लू के साथ सभी चारों बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर उन्हें शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए मनाया, ताकि परिजनों को आपदा कोष से 4 -4 लाख रुपये की मदद दिलाने में सहूलियत हो. इस बात को ग्रामीणों और परिवारजनों ने सराहा और शव के पोस्टमार्टम की स्वीकृति दे दी. यह">https://lagatar.in/giridih-medical-camp-organized-in-saluja-gold-international-school/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में लगा मेडिकल कैंप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही