Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र में बनेगा चार मिनी स्टेडियम

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह https://www.jagran.com/jharkhand/giridih-many-games-have-disappeared-from-the-land-of-giridih-20903662.html">

style="color: #ff0000;">(Giridih)
- नगर निगम क्षेत्र में 3 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से चार मिनी स्टेडियम बनेगा. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. इसके निर्माण के लिए नगर निगम ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा था. स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति मिलने पर खिलाड़ियों में हर्ष है. नगर निगम के प्रभारी मेयर सह डिप्टी मेयर प्रकाश">https://www.bhaskar.com/local/jharkhand/dhanbad/giridih/news/the-deputy-mayor-inspected-and-said-50-percent-work-is-done-129046156.html">प्रकाश

सेठ ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में चारों स्टेडियम निर्माण कार्य पूरा किए जाने की संभावना जताई है. स्टेडियम शहर के झंडा मैदान, हाई स्कूल खेल मैदान,">https://lagatar.in/giridih-vananchal-college-sports-ground-will-be-rejuvenated-mla/">

वनांचल कॉलेज खेल मैदान और पचंबा खेल मैदान में बनेगा. झंडा मैदान में 7 लाख 18 हजार रुपये की लागत आएगी. हाई स्कूल खेल मैदान में 1 करोड़ 33 लाख 80 हजार रुपये, वनांचल कॉलेज खेल मैदान में 1 करोड़ 51 लाख 42 हजार रुपये और पचंबा खेल मैदान में 1 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत आएगी. प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम को फंड की आपूर्ति कर दी गई है. निविदा निकालने की कागजी प्रक्रिया शुरू है. इस माह के अंत तक निविदा निकाले जाने की संभावना है. नगर">https://www.livehindustan.com/jharkhand/gridih/story-playground-has-turned-into-a-drain-5498360.html">नगर

निगम क्षेत्र में स्टेडियम नहीं होने से खिलाड़ियों को दिक्कत होती थी. झंडा मैदान का यह आलम है की हल्की बारिश होने से मैदान में पानी भर जाता है. खेल मैदान में सुविधा की कमी के कारण खेल का आयोजन नहीं किया जाता. क्रिकेट खिलाड़ी रमेश यादव ने बताया कि स्टेडियम की कमी से खिलाड़ियों को परेशानी होती थी. एक साथ चार मिनी स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को सहूलियत होगी. समय-समय पर टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306150&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अधर में लटका बाईपास सड़क निर्माण, 2017 में जारी हुई थी अधिसूचना [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही