Search

 
 
 

गिरिडीह : सूरत ले जाए जा रहे तिसरी के चार नाबालिग बच्चों को कराया मुक्त

 

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की टीम को पुलिस की मदद से मिली कामयाबी

Tisri (Giridih) : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, तिसरी की टीम ने हीरोडीह पुलिस की मदद से गुजरात के सूरत ले जाए जा रहे चार नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया है. इनमें 3 बच्चे तिसरी थाना क्षेत्र के, जबकि एक बच्चा लोकाय थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. सभी बच्चों को 14 अगस्त सोमवार की शाम हीरोडीह मुख्य मार्ग पर जलसाई-जीवादीप नामक बस से रेसक्यू किया गया. फाउंडेशन के जिला समन्वयक सुरेन्द्र पंडित ने बताया कि चारों नाबालिग बच्चों को चतरो से सूरत जाने वाली बस संख्या GJ-14W-0908 से सूरत ले जाए जाने की गुप्त सुचना मिली थी. इसकी जानकारी हीरोडीह पुलिस को दी गई. इसके बाद हीरोडीह थाना प्रभारी हरकत में आए और हीरोडीह मुख्य सड़क पर जांच के दौरान उक्त बस से चारों बच्चों को रेस्क्यू किया गया. वहीं, इस मामले में सुरेंद्र पंडित ने लोकाय थाना क्षेत्र के रंगमटिया निवासी सुनील राणा उर्फ़ सुधीर और बबलू राम पर बाल तस्करी का आरोप लगाते हीरोडीह थाना में लिखित शिकायत दी है. रेसक्यू टीम में सुरेन्द्र पंडित, राजू सिंह, संदीप नयन, अमित कुमार, उदय राय, इंकज कुमार, नीरज मुर्मू, भीम चौधरी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-innocent-girl-and-elderly-woman-sick-serious-after-eating-dhatura-fruit/">गिरिडीह

: धतूरे का फल खाने से मासूम बच्ची व बुजुर्ग महिला बीमार, गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही