Search

गिरिडीह : नोट गिनने की चार मशीनें बरामद, आरोपी फरार

बेंगाबाद से जुड़ा नकली नोट का तार, एटीएस ने की कार्रवाई

Bengabad (Giridih) : फेक करेंसी को लेकर झारखंड एटीएस की टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र में दबिश दी. इस क्रम में इलाके की चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी गांव निवासी मो. जफरुल अंसारी के घर पर छापेमारी की गयी. यहां से एटीएस की टीम ने नोट गिनने की चार मशीनें जब्त की है. टीम के पहुंचने के पहले ही जफरूल फरार होने में सफल रहा. जानकारी के मुताबिक, झारखंड एटीएस को यह सूचना मिली थी कि गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुंडहरी गांव से नकली नोट का धंधा जोर शोर से चल रहा है.इस सूचना पर एटीएस की टीम बीती देर रात गिरिडीह पहुंची और एसपी दीपक शर्मा को सूचना दी. इसके बाद एटीएस की टीम ने गिरिडीह पुलिस के सहयोग से जफरुल अंसारी के घर में छापेमारी की. टीम जफरुल के घर से कई अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त कर साथ ले गयी है. बताया जा रहा है कि जफरुल का संबंध पश्चिम बंगाल से भी है. आसनसोल में उसका साथी है. यहीं से जफरुल नकली नोट के कारोबार से जुड़ा और लोगों को झांसा देकर नोट डबल करने लगा. एटीएस की टीम जफरुल समेत उसके दोस्त की तालाश में जुट गयी है. बता दें कि नोटबंदी से पहले गिरिडीह से नकली नोट बरामद होता रहा था. अब जफरुल का मामला सामने आने के बार जिला पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-brick-kilns-are-blazing-on-the-chest-of-katari-river-threat-to-the-existence-of-the-river/">धनबाद

: कतरी नदी की छाती पर धधक रहे अवैध ईंट भट्ठे, नदी के आस्तित्व पर संकट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp