Search

 
 
 

गिरिडीह : दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल, भुराई मेला जा रहे थे सभी

 
Tisari (Giridih) :  दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये. एक को गंभीर चोटे लगी है. जबकि तीन को मामूली चोट आयी है. सभी तिसरी में लगने वाले बहुचर्चित भुराई मेला घूमने जा रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, लोकाय निवासी दिनेश बेसरा, नीलमनी बास्के और आरती बास्के बाइक पर सवार होकर भुराई मेला जा रहे थे. तभी तिसरी चौक के पास बाइक असंतुलित हो गयी और जमीन पर गिर गयी. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया, जहाँ डॉ. अनिता टोप्पो और स्वास्थ्यकर्मी चंदन ने उनका इलाज किया. हालांकि तीनों को मामूली चोट लगी थी. वहीं संजूल टुडू भुराई मेला से घूमकर अपने घर कसियाटांड लौट रहा था. इसी दौरान खिजुरी क्रेशर मोड़ के समीप बाइक असंतुलित होने से वह जमीन पर गिर गया. 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही