Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सरिया में अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त

Advertisement
Advertisement

सीओ ने अभियान चलाकर पकड़ा बालू का बड़ा स्टॉक

Saria (Giridih). : बालू पर एनजीटी लगने के बाद भी सरिया में अवैध बालू का उठाव धड़ल्ले से जारी है. इसी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सरिया सीओ संतोष कुमार व सरिया पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर बड़ाकर घाट से चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है. सरिया सीओ ने बताया कि झारखण्ड में एनजीटी लागू है, बावजूद अवैध बालू का उठाव धड़ल्ले से की जा रही है। इसी मामले में छापेमारी कर चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया हैं. इसके साथ ही एक अन्य स्थान पर बालू डंप करने की सूचना मिली थी, जिसका जांच की गई है. बालू का स्टॉक रिपोर्ट और चार वाहनों की जब्ती की रिपोर्ट तैयार कर डीएमओ को सौंपी जाएगी. फिहलाल चारों वाहनों को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं. ज्ञात हो कि सरिया प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों बालू घाट से अवैध बालू का लगातार उठाव जारी है, जबकि सरिया के कुछ सरकारी कामों में बालू का डंप भी किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/cricketer-saurabh-tiwari-reached-deoghar-worshiped-in-baba-temple/">यह

भी पढ़ें:  देवघर पहुंचे क्रिकेटर सौरभ तिवारी, बाबा मंदिर में की पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही