Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जेवरात चमकाने के बहाने दो महिलाओं से लाखों की ठगी

Giridih : गिरिडीह शहर में इन दिनों ठगी की घटनाएं बढ़ गई है. दिनदहाड़े घर में घुसकर आंख के सामने ठगी की जा रही है. ताजा मामला शहर के अरगाघाट स्थित मेट्रोस गली की है, जहां दो महिलाओं से जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी की गई. जेवरातों का मूल्य अढ़ाई लाख रुपए आंका गया है. दोनों महिलाओं के घर 26 फरवरी को दिन के करीब 12 बजे दो युवक खुद को सुविधा डिटर्जेंट पाउडर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर घुसे. दोनों युवकों ने दोनों महिलाओं से कहा कि डिटर्जेंट से बर्तन साफ़ होता है. दोनों महिला दोनों युवकों के झांसे में आकर बर्तन साफ कराने लगी. इसके बाद दोनों ने कहा कि डिटर्जेंट से सोना-चांद के जेवरातों को भी चमकाया जा सकता है. दोनों महिला गले का चेन, कान की बाली समेत अन्य जेवरात साफ करने को दिया. पलक झपकते ही दोनों ठग जेवरात गायब कर डिटर्जेंट वापस कर दिया. कहा कि जेवरात इसी डिटर्जेंट में है. इतना कहने के बाद दोनों घर से निकल गए. डिटर्जेंट का पैकेट खोलने पर उसमें जेवरात नहीं दिखा. दोनों महिला समझ गई कि जेवरात गायब हुआ है. दोनों महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन तबतक दोनों ठग वहां से निकल चुके थे. भुक्तभोगी दोनों महिलाओं ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर ठगों को गिरफ्तार करने की मांग की है. भुक्तभोगी महिलाओं का नाम अंजू वर्मा व सुनीता वर्मा है. आवेदन में जिक्र है कि दोनों युवक खुद को सुविधा डिटर्जेंट पाउडर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर घर में घुसे. दोनों युवकों ने पहले डिटर्जेंट पाउडर से बर्तनों को साफ किया. इसके बाद युवकों ने कहा कि इस डिटर्जेंट से सोना-चांद के जेवरातों को भी चमकाया जाता है. जेवरात साफ करने के लिए देने पर उसे गायब कर फरार हो गए. आवेदन में यह जिक्र भी है कि ठगी की घटना को पांच ठगों ने मिलकर अंजाम दिया है. दो ठग घर के अंदर घुसे थे तथा तीन बाहर खड़े थे. जेवरात ठगने के बाद पांचों गांडेय की ओर भागे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ठगों का पता लगा रही है. फुटेज में ठगों की तस्वीर साफ दिख रही है. फुटेज देखकर ठगों के पहचान की कोशिश जारी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565680&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एमडीएम में स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था होगी लागू- डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही