Gandey (Girirdih) : गांडेय प्रखंड परिसर में 26 फरवरी को नवजीवन नर्सिंग होम के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन गांडेय प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर में जांच के लिए कई स्टॉल लगाए गए हैं, जहां रक्त, शुगर, ब्लडप्रेशर, आंख, कान और दांत की जांच की जा रही है. शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की जांच हुई. जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की गई थी. टीम में डॉ. निशाकर तिवारी, डॉ. संजय, डॉ. स्वाति बगेडिया, डॉ. विवेक डोकानिया शामिल थे. मौके पर गांडेय अंचलअधिकारी मो. सफी आलम, मुखिया अमृत पाठक, समाजसेवी श्याम पाठक, मिट्ठू पाठक, अभिषेक पाठक, राजेश राणा समेत ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565680&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : एमडीएम में स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था होगी लागू- डीसी [wpse_comments_template]
गिरिडीह : निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

Leave a Comment