Search

 
 
 

गिरिडीह : FST टीम ने वाहन से 9.95 लाख किये बरामद

 
आचार सहिंता लागू होने के बाद से अबतक 1.77 लाख करोड़ जब्त Giridih : आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गिरिडीह में सोमवार की देर रात उड़नदस्ता (एफएसटी) की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और एक वाहन से 9 लाख 95 हजार बरामद किये. एफएसटी की टीम ने बरामद कैश को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. उक्त जानकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी. दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू के बाद से अबतक गिरिडीह में एक करोड़ 77 लाख 33 हजार 340 रुपये जब्त किये गये हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही