Search

 
 
 

गिरिडीह : पुलिस पिकेट पर ग्रेनेड हैंडओवर करने के दौरान फ्यूज फटा, 2 जवान घायल

 
Dumri (Giridih) : मधुबन थाना क्षेत्र के लटकट्टो पुलिस पिकेट पर शनिवार की सुबह ग्रेनेड व उसके फ्यूज को हैंडओवर करने के दौरान अचानक फ्यूज फट गया. विस्फोट की चपेट में आकर पिकेट पर तैनात दो जवान घायल हो गए. घायल जैप जवानों में हवलदार अशोक कुमार व सिपाही गौतम कुमार शामिल हैं. दोनों का इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, पिकेट पर तैनात एक जवान छुट्टी पर जा रहा था. वह अपने पास रखे ग्रेनेड व उसके फ्यूज को हैंडओवर कर रहा था. तभी फ्यूज फट गया और जवान का हाथ जख्मी हो गया. घायल अशोक कुमार बिहार के लखीसराय के, जबकि गौतम साहिबगंज के रहने वाले हैं.  घटना के बाद गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं. एसडीपीओ ने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत धनबाद ले जाया गया. जवानों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. यह भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandis-insistence-on-acute-shortage-of-doctors-in-health-centers-of-dhanwar/">बाबूलाल

मरांडी का स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह, दूर करवाएं धनवार के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही