Search

 
 
 

गिरिडीह : झारखंड में चल रहा चेहरा बदलने का खेल- सीता सोरेन

 
Bengabad (Giridih) : भाजपा नेत्री और दुमका लोकसभा सीट से प्रत्याशी सीता सोरेन शुक्रवार को बेंगाबाद पहुंचीं. कर्मजोरा के सिदो-कान्हू पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने डाकबंगला चौक पर नुक्कड़ सभा कर लोगों से लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की. कोडरमा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी व गांडेय विधानसभा उपचुनाव में दिलीप वर्मा के लिए वोट मांगा. कहा कि देश और राज्य का विकास पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. झारखंड की मौजूदा सरकार राज्य नहीं अपने विकास में जुटी हुई है. राज्य की संपत्ति लूटी जा रही है. झारखंड में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री खेला जा रहा है. यहां सिर्फ चेहरा बदलने का खेल हो रहा है. उन्होंने जनता से विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन देने की अपील की. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : चंद्रप्रकाश">https://lagatar.in/bjp-started-contact-campaign-in-support-of-chandraprakash-including-3-news-from-giridih/">चंद्रप्रकाश

के समर्थन में भाजपाइयों ने चलाया संपर्क अभियान समेत गिरिडीह की 3 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही