Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय विधानसभा क्षेत्र मेरी कर्मभूमि है- डॉ. सरफराज    समेत 2 खबरें

 

राज्यसभा सांसद चुने जाने पर किया प्रखंड के गांवों का दौरा

Gandeya : राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद डॉ. सरफराज अहमद ने रविवार को गांडेय प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान वह महेशमुंडा, गांडेय, गिरनिया मोड़, अहिलियापुर, बांकीकला, बुधुडीह आदि जगहों पर गए और लोगों से मुलकात की. कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया. पत्रकारों से बातीचत में डॉ. सरफराज ने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र मेरी कर्मभूमि है. यहां के लोगों की जनसमस्याओं का निराकरण करना उनका कर्तव्य है. आखिरी सांस तक क्षेत्र के विकास का प्रयास करता रहूंगा. कहा कि राज्यसभा में झारखंड के विकास का मुद्दा उठाता रहूंगा. केंद्र सरकार से राज्य की बकाया रॉयल्टी देने की मांग करूंगा. बकाया का भुगतान होने से राज्य में अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा. युवाओं के लिए हर क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. केंद्र को झारखंड सरकार द्वारा भेजी गई राज्य की स्थानीय व नियोजन नीति पर सांसद में आवाज बुलंद करूंगा. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुव देव पंडित, मुखिया अकबर अंसारी, मो. आलम, जाकिर हुसैन, मो. मकसूद, अनवर अली. मो. शमीम इमाम, मो. नियाज, गुलाब मंडल, प्रमोद राम आदि मौजूद थे.

गावां में राजनीतिक दलों के पोस्टर हटाए गए

Gawan : लोकसभा चुनाव की घोषणा के दूसरे दिन रविवार को गावां प्रखंड के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने पहले से लगाये गये राजनीतिक दलों के पोस्टर व बैनर हटा दिया. गावां बाजार, माल्डा, पटना चौक समेत अन्य स्थानों से पोस्टर-बैनरहटाए गए. गावां थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर दलों के झंडा, बैनर, पोस्टर हटाए जा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही