गाजे-बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा
Giridih : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दो दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव समापन हो गया. बीते 21 सितंबर की शाम गाजे बाजे के साथ विघ्नहर्ता गणपति बप्पा का विसर्जन कर दिया गया. इस दौरान भक्तों ने नम आंखों बप्पा विदाई दी और अगले बरस जल्दी आने की कामना की. इस मौके पर पूजा समिति के लोगों व भक्तों ने 21 सितंबर को पूजा कर हवन की पूर्णाहुति दी. इसके बाद देर शाम ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा को नदी-तालाबों में विसर्जित कर दिया गया. इस दौरान विभिन्न नदी-तालाबों पर गणपति बप्पा की प्रतिमा की एक झलक पाने को भक्तों की भारी भीड़ थी. इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-eunuchs-gave-rs-20-thousand-for-the-treatment-of-a-sick-girl/">यहभी पढ़ें: देवघर : किन्नरों ने बीमार बच्ची के इलाज को दिया 20 हजार [wpse_comments_template]
Leave a Comment