Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में श्रद्धा से मनाया गया गणेश उत्सव

 

कई स्थानों पर बनाए गए हैं आकर्षक व भव्य पंडाल

Ganwa (Giridih). : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया. मौके पर गावां काली मंडा परिसर, पिहरा साहू समाज भवन, नगवां आदि स्थानों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया गया. वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का दर्शन का पूजन किया. पिहरा साहू समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि यहां लगभग 100 वर्षो से भादो में गणेश पूजन उत्सव व कार्तिक में माँ लक्ष्मी का प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जाता है. प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, पिंटू कुमार, धर्मेंद्र साव, जितेंद्र सिंह, चन्दन कुमार, प्रीतम कुमार, उपेंद्र स्वर्णकार, गौतम शिशोरिया, शिवम शिसोरिया, संतोष कुमार, बृजनंदन राणा समेत कई लोगो का सहयोग रहा. यह">https://lagatar.in/giridih-building-of-primary-school-amtaro-collapsed-no-casualties/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही