Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सेना में बहाली को लेकर गिरिडीह में सक्रिय है गैंग

Advertisement
Advertisement
बहाली में सेटिंग के नाम पर रख लेता है डाक्यूमेंट्स, लौटाने के लिए मांगता है मोटी रकम
अभय वर्मा Giridih : सेना में बहाली के नाम पर युवाओं को ठगने वाला गिरोह गिरिडीह में सक्रिय है. इसके तार रांची सहित कई शहरों से जुड़े हैं. बेंगाबाद प्रखंड के चप्पूआडीह गांव निवासी मोहम्मद कैफ गिरिडीह में गैंग का मोहरा के रूप में काम कर रहा है, यह आरोप कई लोगों ने लगाए हैं. बताया कि मोहम्मद कैफ गिरिडीह से युवाओं को अग्निवीर में बहाली का झांसा देता है. इसके झांसा में आकर शहरी क्षेत्र के मछली मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपना सारा डॉक्यूमेंट मोहम्मद कैफ के हवाले कर दिया. युवक मेडिकल टेस्ट में नाकाम हो गया था. इस युवक को मेडिकल टेस्ट में पास कराने के लिए मोहम्मद कैप युवक से डेढ़ लाख में सौदा किया और शहर के बीटी फील्ड (गिरिडीह हाई स्कूल मैदान) में मिलने का समय तय किया. निश्चित समय पर दोपहर करीब 3:00 बजे युवक मोहम्मद कैफ से मिलने गिरिडीह हाई स्कूल मैदान पहुंचा. शुभम संदेश की टीम निर्धारित स्थल पर पहुंची, तो कैफ युवक से पैसे की मांग कर रहा था. मिली जानकारी के अनुसार मछली मोहल्ला का युवक पहली दफा मेडिकल टेस्ट में फेल हो गया था. मोहम्मद कैफ उक्त युवक से मेडिकल टेस्ट में पास कराने के एवज में रकम उगाही की बात कर रहा था. इससे पूर्व मोहम्मद कैफ उक्त युवक का डाक्यूमेंट्स अपने पास रख लिया था.

ब्लैकमेल पर उतर आया मोहम्मद कैफ

जानकारी के अनुसार मछली मोहल्ले का उक्त युवक जब पैसे देने से इनकार किया, तो कैफ ब्लैकमेल पर उतर आया. सारा डॉक्यूमेंट जिसमें आधार कार्ड और डिग्री का सर्टिफिकेट शामिल था को वापस करने के एवज में कैफ रकम की मांग करने लगा. कहा कि मेडिकल टेस्ट में मेरी भूमिका थी, जबकि उसे मालूम ही नहीं था कि युवक की मेडिकल जांच कब हुई.

कई युवकों का सर्टिफिकेट कैफ के पास जब्त

दरअसल गिरिडीह के ही करीब 10 युवक कैफ के शिकार हुए हैं. शिकार बने युवकों से रकम की उगाही तब की जाती है जब फाइनल रूप से युवक की अग्निवीर में बहाली हो चुका होती है. रकम लेने से पूर्व कैफ सभी युवकों का सर्टिफिकेट अपने पास रख लेता है. मंगलवार को पीड़ित युवक के बुलावे पर ही गिरिडीह हाई स्कूल मैदान में कैफ पहुंचा था. कैमरे की फ्लैश चमकते देख युवक से डाक्यूमेंट्स वापस करने की बात करने लगा. बाद में बाइक से पीड़ित युवक उसके गांव पहुंचा और वापस अपना डॉक्यूमेंट हासिल किया. संयोग था कि युवक ठगी होने से बच गया. फिलहाल पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है. पर युवाओं को ऐसे ठग से सचेत रहने की जरूरत है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709910&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दुष्कर्म के आरोपित युवक को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही