Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र में लगा कचरे का अंबार

Advertisement
Advertisement
Giridih : नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्लों में कचरे का अंबार लगा हुआ है. कचरे को देखने से यही लग रहा है कि स्वच्छ भारत मिशन यहां असफल है. कचरे की नियमित उठाव नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. कचरे जमा रहने से मुहल्लेवासी परेशान हैं. कचरे की ढ़ेर से बदबू निकल रही है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. कचरे का ढ़ेर न्यू बरगंडा, कचहरी चौक, नेताजी चौक, सिहोडीह चौक, अलकापुरी चौक, मकतपुर चौक के अलावा अन्य जगहों पर देखा जा सकता है. लोगों की शिकायत है कि कचरे समय पर उठवा लेने की शिकायत नगर निगम से की जा चुकी है. बावजूद इसके निगम कचरे को नहीं उठवा रहा है. इस संबंध में भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कचरे का जमा होना निगम की लापरवाही दर्शाता है. इसके लिए मुहल्ले वासियों को सचेत होना पड़ेगा. इसके बाद ही निगम कचड़ा उठवाएगा. नगर निगम के डिप्टी मेयर सह प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ ने बताया कि कचरे को समय पर उठाने का निर्देश संबंधित एजेंसी को दिया गया है. जल्द ही सभी मोहल्ले से कचरे उठा लिए जाएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=276679&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जिले में स्वास्थ्य योजनाओं का सफल क्रियान्वयन- डीसी   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही