Search

 
 
 

गिरिडीह : गौरीशंकर यादव बने आप युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

 

कहा- झारखंड में सत्ता बदली लेकिन नहीं बदली व्यवस्था

Giridih : आम आदमी पार्टी ने गिरिडीह जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए कई नौजवानों को जिम्मेवारी सौंपी है. आप के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह के अनुमोदन के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ चौबे ने पदाधिकारियों की सूची जारी की है. उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि गौरीशंकर यादव को आम आदमी पार्टी गिरिडीह युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. गौरीशंकर यादव पिछले छह महीने से पार्टी में संगठन निर्माण का काम कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में गिरिडीह के नौजवान संगठन से जुड़ेंगे. पार्टी ने मुर्शीद मिर्जा को गिरिडीह विधानसभा का उपाध्यक्ष, मो कबीर को नगर निगम क्षेत्र का उपाध्यक्ष, राजू मंडल को तिसरी प्रखंड अध्यक्ष, राहुल पासवान और मो. तैयब अली को उपाध्यक्ष, परवेज आलम संगठन मंत्री, मुकेश हांसदा सचिव, उमेश रविदास उप सचिव, अविनाश टुडू श्रमिक विकास संगठन का प्रखंड अध्यक्ष, विनोद राय किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष, सुरेन्द्र हेम्ब्रम सचिव, रुस्तम अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी, पप्पू यादव युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष, सकलदेव यादव धनवार प्रखंड  उपाध्यक्ष,  मो. जहांगीर गिरिडीह नगर निगम वार्ड 2 के अध्यक्ष, तसलीम अंसारी वार्ड चार के अध्यक्ष बनाए गए हैं. गिरिडीह युवा मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि झारखंड की जनता आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है. झारखंड में सत्ता बदली लेकिन व्यवस्था नहीं बदली. नौजवान पलायन को विवश हैं. भ्रष्टाचार चरम पर है. किसानों को हर खेत में पानी चाहिए. बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है. यह काम केवल आम आदमी पार्टी कर सकती है. यह भी पढ़ें : शंभू-खनौरी">https://lagatar.in/thousands-of-farmers-are-gathered-on-shambhu-khanauri-border-meeting-of-united-kisan-morcha-today-further-strategy-will-be-decided/">शंभू-खनौरी

सीमा पर जमे हैं हजारों किसान, संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आज, होगी आगे की रणनीति तय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही