Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव को लेकर सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण

 

अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

Giridih : डुमरी उपचुनाव निर्वाचन आयोग की ओर से प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ. टीजी विनय व पुलिस प्रेक्षक सतीश कुमार गजभिए ने 20 अगस्त रविवार को स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना केंद्र व ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों प्रेक्षकों ने अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपेट के वेयर हाउस की सुरक्षा दुरुस्त करने का निर्देश दिया. चुनाव प्रेक्षकों ने बाजार समिति स्थित स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्र में उपचुनाव से संबंधित चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की. वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना स्थल पर सुरक्षा समेत सभी जरूरी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा. साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों के ठहरने से लेकर पेयजल व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीएसपी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल), अग्निशमन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-dead-bodies-of-a-young-man-and-a-woman-found-lying-on-the-railway-track/">जामताड़ा

: रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले युवक व युवती के शव  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही