Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भाकपा माले का महाधिवेशन 15 फरवरी से पटना में

Giridih : भाकपा माले का महाधिवेशन आगामी माह 15 से लेकर 19 फरवरी तक बिहार की राजधानी पटना में होगा. इसकी तैयारी को लेकर भाकपा माले की बैठक 19 जनवरी को तिसरी अग्रवाल उच्च विद्यालय प्रांगण में हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक जयनारायण यादव और संचालन मुन्ना राणा ने किया. बैठक में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि महाधिवेशन का विषय लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ है. गिरिडीह समेत आसपास के जिलों से महाधिवेशन में भाकपा माले कार्यकर्ता भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराधिक घटनाओं से जनता त्रस्त हैं. गावां और तिसरी प्रखंड में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. तिसरी प्रखंड मुख्यालय में जनता की शिकायतों को अधिकारी नहीं सुन रहे. यहां के सीओ को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समीक्षा बैठक में निलंबित कर दिया. बजट का 45% हिस्सा सरकारी कर्मियों को वेतन के रुप में जाता है, फिर भी कर्मी दायित्व पूरा नहीं करते. बैठक में भोला साव, रामजीत मुर्मू, मंटू शर्मा, उपेंद्र शर्मा, लालू राय, जागो मरांडी, राजकुमार दयाल, धोबी रविदास समेत दर्जनों भाकपा माले कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=529300&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : धूमधाम से मना महाराजा अहिबरन पूजन समारोह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही