Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बेंगाबाद के कृषि विज्ञान केंद्र पहुंची जर्मनी की टीम, करेगी शोध

Advertisement
Advertisement

केवीके के साथ मिलकर करेगी काम

Bengabad (giridih) : बेंगाबाद के दोरहैया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 17 अगस्त गुरुवार को जर्मनी के कृषि वैज्ञानिकों की टीम पहुंची. टीम ने यहां की जलवायु व भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली और केंद्र के हेड वैज्ञानिक डॉ पंकज सेठ से अन्य बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की. डॉ पंकज सेठ ने बताया कि प्राकृतिक और समेकित खेती की संभावनाओं का पता लगाने के लिए जर्मनी की टीम आई है. टीम यहां के कृषि विशेषज्ञों के साथ मिलकर कृषि के विकास पर शोध करेगी. इसके जरिए पशुपालन को भी बढ़ावा मिलेगा. टीम यहां की जलवायु के अनुसार मोटे अनाजों का उत्पादन, फूलों की खेती, उद्यानिकी, फसल विविधिकरण समेत अन्य विषयों पर शोध करेगी. उन्होंने बताया कि जर्मनी के शोधकर्ता यहां आएंगे और यहां के जलवायु के अनुरूप कृषि कार्य व अन्य क्षेत्रों में शोध करेंगे. वहीं यहां के वैज्ञानिक भी जर्मनी जाएंगे और नई तकनीक से कृषि के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर जानकारी प्राप्त करेंगे. मौके पर जर्मनी के कृषि वैज्ञानिक स्टेफनी ग्रेइएबेल, निकोलस ब्रेयुगेमन, होनो मुलेर, संचालित मुखोपाध्याय, संजीव डे, गगन मेहता, अभिव्यक्ति फाउंडेशन के सचिव कृष्णकांत प्रसाद, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार, मधुकर कुमार, मनोज कुमार, युगल भारती, भीम सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-20-years-rigorous-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-six-year-old-child/">पाकुड़

: छह साल की बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम करावास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही