Search

 
 
 

गिरिडीह : घनश्याम राम अंतिम समय तक सर्वहारा समाज की सेवा में जुटे रहे- अभिमन्यु

 

पहली पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Jamua (Giridih) : सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम राम की पहली पुण्यतिथि 20 जुलाई को जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित दुर्गा मंडप परिसर में में मनाई गई. ग्रामीण विकास मंच, दुर्गा पूजा समिति तथा दुर्गा मंडप निर्माण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में सदस्यों ने स्वर्गीय घनश्याम राम की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.  घनश्याम राम वर्ष 2010 से 2015 तक रेम्बा के पंचायत समिति सदस्य रहे थे. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु राम ने कहा कि घनश्याम राम सर्वहारा समाज की सेवा में अंतिम समय तक जुटे रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू के गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी ने कहा कि रेम्बा में बन रहे भव्य दुर्गा मंडप की नींव घनश्याम बाबू ने ही रखी थी. उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण करना समाज का दायित्व है. मंटू द्विवेदी ने कहा कि हर किसी के सुख-दु:ख में शामिल रहना इनके व्यक्तित्व की खूबसूरती थी. मौके पर शिक्षाविद सुधीर द्विवेदी, सत्यनारायण राणा, नीरज कुमार, दामोदर वर्मा, रामेश्वर मंडल, गुलाब मंडल, राहुल कुमार राम, वनवारी मंडल, प्रेम प्रकाश गुप्ता, सुमन द्विवेदी, संजय गुप्ता, नीलकांत गुप्ता आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही