Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव को लेकर बिहार-झारखंड सीमा पर गिरिडीह प्रशासन मुस्तैद

 
एसडीएम, एसडीपीओ, तिसरी बीडीओ, सीओ आदि ने थानसिहडीह चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
Tisari (Giridih) : जिले के डुमरी उपचुनाव को लेकर बिहार से सटे तिसरी के थानसिहडीह सीमा के चेक पोस्ट पर अस्थैतिक निगरानी दल लगातार वाहनों की जांच में जुटा है. इसी दौरान 19 अगस्त को ऑब्जर्वर के साथ खोरीमहुआ एसडीएम मनोज कुमार, एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, तिसरी बीडीओ संतोष प्रजापति, सीओ दीपक प्रसाद आदि ने थानसिहडीह चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. एसडीएम मनोज कुमार व एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने बताया कि निगरानी दल इस जांच अभियान में अवैध परिवहन, कैश ट्रांजेक्शन व आपराधिक तत्वों को निगरानी में लगा है, ताकि उपचुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में संपन्न करवाया जा सके. मौके पर थानसिंडीह ओपी प्रभारी उदित बेदिया व लोकाय थानाप्रभारी नागेंद्र कुमार मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733903&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बूटबरिया के प्रवासी मजदूर प्रेम बास्के का शव घर पहुंचा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही