Search

गिरिडीह : नसबंदी और बंध्याकरण में लक्ष्य से काफी पीछे है गिरिडीह

अभय वर्मा Giridih : स्वास्थ्य महकमे की दो महत्वपूर्ण योजनाओं में गिरिडीह लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है. नसबंदी व बंध्याकरण सरकार की दो ऐसी योजनाएं हैं, जिस पर विभाग का ख़ास फोकस रहता है. विभागीय समीक्षा के बावजूद बेंगाबाद और जमुआ में बीते 9 माह में महज़ 1-1 नसबंदी का ही ऑपरेशन हुआ है. वहीं डुमरी व पीरटांड़ में 2- 2 नसबंदी हुई है. कुल मिलाकर नसबंदी में जिले में सिर्फ गांवा प्रखंड ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाया है. गांवा में 18 नसबंदी हुई है. यही हाल बंध्याकरण का भी है. गांडेय, बगोदर, धनवार की सफलता दर दहाई अंक भी पार नहीं कर सकी है. बता दें कि प्रचार प्रसार के साथ लाभुकों को आर्थिक लाभ दिया जाता है, बावजूद इसके प्रखंडों में बंध्याकरण अभियान एक चौथाई सफलता भी हासिल नहीं कर पाई है. [caption id="attachment_523635" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/CIVIL-SURGEON-300x300.jpg"

alt="" width="300" height="300" /> डॉ.एसपी मिश्रा, सिविल सर्जन, गिरिडीह[/caption] नसबंदी में 8 व बंध्याकरण में 23 प्रतिशत सफलता सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा की माने तो 2022-23 में जिला में नसबंदी ऑपरेशन के लक्ष्य 836 के एवज में दिसंबर तक मात्र 67 नसबंदी ऑपरेशन हो सका है. लक्ष्य के अनुपात में सफलता दर मात्र 8 फीसद रही. नसबंदी में सर्वाधिक फिसड्डी रही प्रखंडों में बेंगाबाद, जमुआ, डुमरी व पीरटांड़ शामिल है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार नसबंदी में बेंगाबाद में 52 के विपरीत एक, जमुआ में 93 के विपरीत एक, डुमरी में 79 के विपरीत दो की नसबंदी की गई है. वहीं बंध्याकरण में 12,543 लक्ष्य के विपरीत 2871 महिलाओं के ही ऑपरेशन हुए हैं. बंध्याकरण में सबसे कम प्रतिशत गांडेय प्रखंड की रही है. यहां लक्ष्य के विपरीत 6 प्रतिशत महिलाओं का बंध्याकरण किया गया है. चिकित्सकों की है कमी - सिविल सर्जन नसबंदी व बंध्याकरण की कम सफलता दर पर सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने कहा कि सर्जन की कमी के कारण भी लक्ष्य हासिल करने में परेशानी हो रही है. सर्जन की कमी के बावजूद मुख्यालय से टीम विभिन्न प्रखंडों में जाती है. उन्होंने कहा कि अभी करीब ढाई माह बाकी है. लक्ष्य हासिल करने की कोशिश की जा रही है. कहा कि प्रचार प्रसार के बावजूद पुरुष नसबंदी में उत्सुकता नहीं दिखाते हैं. अब भी लोग इसके प्रति जागरूक नहीं है. नसबंदी : एक नजर प्रखंड   - लक्ष्य  - सफलता बगोदर  - 103      -    3 बेंगाबाद  - 52      -    1 बिरनी   - 60        -   6 देवरी   -  62        -   9 डूमरी   -  79        -   2 गांडेय  -  60        -   4 गांवा   -  39       -  18 सदर   - 131       -  9 जमुआ -  93        -  1 पीरटांड़ -  38        -  2 राजधनवार  - 87     -  4 तीसरी   -  32       -  8 कुल      836       -  67   बंध्याकरण  : एक नजर बगोदर    -  1548   -  146 बेंगाबाद   -  783     -  151 बिरनी    -  894      -  179 देवरी     -  925      -  94 डुमरी     - 1181     - 119 गांडेय    -  898     -  51 गांवा    - 584       -  164 सदर   -  1968    - 1367 जमुआ   -  1395    -  299 पीरटांड़   -  575      -  95 धनवार   -  1307    - 113 तीसरी    -  485      - 93 कुल     - 12543     -  2871 यह">https://lagatar.in/giridih-need-to-get-rid-of-anti-people-modi-government-vinod-singh/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जन विरोधी मोदी सरकार से मुक्ति जरूरी- विनोद सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp