Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विस्डोम कोच वाली गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत

विस्डोम कोच में सफर की यादगार तस्वीरों लोगों ने कमरे में किया कैद

[caption id="attachment_756356" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Green-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं अन्नपूर्णा व अन्य[/caption]  Giridih : गिरिडीह के लोगों के लिए 12 सितंबर का दिन यादगार और सुनहरा रहा. आज गिरिडीह न्यू रेलवे स्टेशन से रांची के लिए विस्डोम कोच वाली नई इंटरसिटी ट्रेन की शुरुआत की गई है. इस ट्रेन में लगे विस्डोम कोच से ट्रेन के बाहर की सुन्दर वादियों का नजारा देखा जा सकता है. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद, जमुआ विधायक केदार हाजरा के अलावा धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा व अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गिरिडीह से रांची के लिए रवाना किया. उद्घाटन के दिन ट्रेन में सफर करने वालों की भीड़ रही. कई लोगों ने इस सुनहरे पल को अपने कैमरे में कैद करते हुए केन्द्र सरकार को साधुवाद दिया.

झारखंड की सुरम्य वादियों का देख सकेंगे नजारा

[caption id="attachment_756358" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/coach-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> विस्डम कोच में बैठे यात्री[/caption] इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ट्रेन में विस्डोम कोच की भी व्यवस्था की गई है. यह कोच पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें बैठकर यात्री गिरिडीह से रांची तक बिखरे प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकेंगे. इधर इस ट्रेन की शुरुआत करने के बाद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी विस्कोडोम कोच में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सफर किया. इस दौरान उन्होंने इस सुनहरे पल को अपने कैमरे में कैद कर यादगार बना लिया.

आने वाले समय में गिरिडीह को मिलेंगी और ट्रेनें

[caption id="attachment_756359" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Annapurna-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> ट्रेन में बैठी अन्नपूर्णा देवी व केदार हाजरा[/caption] मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लंबे समय से गिरिडीह के लोग गिरिडीह से रांची के लिए ट्रेन की मांग कर रहे थे. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज इस मांग को पूरा कर दिया है. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन गिरिडीह के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा है, जिसका लाभ यहां के हर वर्ग के लोगों को मिलेगा. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आने वाले समय में गिरिडीह के लोगों को और भी ट्रेनें दी जाएंगी. इधर ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने भी केंद्र सरकार को नई ट्रेन की शुरुआत करने पर साधुवाद दिया है. यह">https://lagatar.in/giridih-mla-sonu-gave-instructions-to-improve-the-electricity-system-in-the-meeting/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : विधायक सोनू ने बैठक में दिए बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही