8वीं की बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे थे घर Gawan (Giridih) : गिरिडीह जिले के गावां-सतगावां पथ पर बंगालीबाड़ा के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोड़ासिमर निवासी रश्मि कुमारी (पिता सुरेश राय), गुलशन कुमार (पिता सीकेन्द्र राम) व प्रति कुमारी (पिता संतोष रजक) उच्च विद्यालय सेरुआ से आठवीं की बोर्ड परीक्षा देकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे. तभी बंगालीबाड़ा के पास वितरित दिशा से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक पर पीछे बैठी प्रीति कुमारी सड़क पर गिर गई. इसी बीच घटना स्थल से गुजर रही एक बस ने प्रीति को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं, रश्मि कुमारी व गुलशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. रश्मि कुमारी के दाएं पैर की हड्डी टूटकर बाहर निकल गई है, जबकि गुलशन कुमार के माथे में गंभीर चोट है. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
: डुमरी में ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर, 7 लोग घायल हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
नहीं पहुंची एंबुलेंस, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना देने के बाद भी 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची. काफी देर तक लोग इंताजर करते रहे. बाद में पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इधर, एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में आकर विरोध जताया और जांच की मांग की. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-tractor-hits-tempo-in-dumri-7-people-injured/">गिरिडीह: डुमरी में ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर, 7 लोग घायल हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
Leave a Comment