Search

 
 
 

गिरिडीह : मदरसा में छात्रा की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने शव लेकर गए प्रधानाध्यापक को बनाया बंधक

 

कोडरमा के जानपुर की रहने वाली थी छात्रा

Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पूर्वी पंचायत के घाघरा में संचालित मदरसा जामियां इस्लामियां दारूल फलाम लिलबनात पिहरा के हॉस्टल में नौवीं की छात्रा प्रबीना (काल्पनिक नाम) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. वह कोडरमा जिले के जानपुर गांव की रहने वाली थी. घटना मंगलवार की है. रात करीब आठ बजे प्रबीना साथी छात्राओं से टॉयलेट जाने की बात कहकर कमरे से निकली और टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद कर आत्महत्या कर ली. छात्रा का शव लेकर मदरसा के प्रधानाध्यापक मुफ्ती गुलाम रसूल, शिक्षक व समिति के लोग देर रात जानपुर गांव पहुंचे. पुत्री का शव देख  परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. आक्रोशित परिजनों ने शव लेकर गए प्रधानाध्यापक समेत सभी लोगों को बंधक बना लिया और घटना की सूचना डोमचांच थाना पुलिस को दी. ज्ञात हो कि मदरसा के हॉस्टल में रहकर छात्राएं मजहबी शिक्षा लेती हैं.

पुलिस ने मदरसा पहुंचकर की पूछताछ

इधर, गावां थाना पुलिस बुधवार को मदरसा पहुंची और हॉस्टल में रह रहीं छात्राओं व आसपास के लोगों से पूछताछ की. सुबह में सभी छात्राएं डरी-सहमी थीं. छात्राओं ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे कक्षा संचालन के दौरान ही प्रबीना टॉयलेट जाने की बात कहकर निकली. काफी देर तक जब वह नहीं लौटी, कुछ छात्राएं टॉयलेट के पास गईं. दरवाजा अंदर से बंद था. धक्का देकर दरवाजा खोला गया, तो प्रबीना का शव फंदे झूलता मिला. हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने बताया कि जाने से पहले प्रबीना ने अपनी एक सहेली से हाथ भी मिलाया था. पूर्व मुखिया मो. सब्दर अली, अंजुमन के सदर आलीम अंसारी समेत मुस्लिम समाज के दर्जनों लोग मदरसा पहुंचे और घटना की जांच की मांग की.

5-6 वर्षों से चल रहा है मदरसा

उक्त मदरसा सह हॉस्टल का संचालन पिछले 5-6 वर्षों से हो रहा है. यहां स्थानीय के अलावा गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग पटना समेत कई जिलों की छात्राएं पढ़ाई करती हैं. हॉस्टल में 60 से 70 छात्राएं रहती हैं. मदरसा में नामांकित स्थानीय छात्राएं छुट्टी के बाद अपने घर चली जाती हैं, जबकि बाहर की छात्राएं हॉस्टल में रहती हैं. मदरसा में प्रधानाध्यापक के अलावा छह की संख्या में पुरुष शिक्षक पदस्थापित हैं. एक महिला वहां भोजन बनाती है, जो रात में अपने घर चली जाती है. आसपास के लोगों ने बताया कि रात में प्रधानाध्यापक की पत्नी हॉस्टल में ही रहती है.

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : एसडीपीओ

खोरीमहुया के एसडीपीओ साजिद जफर ने कहा कि गावां थाना पुलिस को छात्रा का शव लाने के लिए कोडरमा भेजा गया है. शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-district-bjp-president-honored-at-singh-mansion//">धनबाद

जिला भाजपा अध्यक्ष का सिंह मेंशन में हुआ सम्मान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही