Search

 
 
 

गिरिडीह: नाले में मिला बच्ची का शव, हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

 
Giridih: गिरिडीह (Giridih) जिले के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के शहरपुरा गांव 11 मई बुधवार को नाले से एक वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया है. बच्ची की हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जबरदाहा निवासी मिथुन मुर्मू एक शादी समारोह में शामिल होने शहरपुरा आया हुआ था. उस पर आरोप है कि उसने संग्राम टुडू की एक वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया. गांव के पास एक नाला से ही आज 11 मई को प्रीति का शव बरामद किया गया है. पिता संग्राम टुडू ने बताया कि कल 10 मई की शाम से ही उसकी बच्ची गायब थी. काफी खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चल सका. फिर आज मालूम हुआ कि मिथुन मुर्मू प्रीति को गोद में लेकर घूम रहा था. उसी ने बच्ची को पास के नाला में डाल दिया,जिससे उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है. हरलाडीह ओपी की पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-hardcore-naxalite-jitlal-marandi-arrested/">गिरिडीह:

हार्डकोर नक्सली जीतलाल मरांडी गिरफ्तार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही